भारत के वो पांच अद्भुत मंदिर जहाँ हर कोई जाना चाहेगा
१. बृहदेशेश्वर मंदिर बृहदेशेश्वर मंदिर (स्थानीय रूप से "बिग मंदिर" के रूप में जाना जाता है) भारत के तमिलनाडु राज्य में तंजावुर स्थित भगवान शिव को समर्पित एक हिंदू मंदिर है । यह भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है और चोल अवधि के दौरान तमिल वास्तुकला का एक उदाहरण है । पूरे मंदिर का ढांचा ग्रैनाइट से बना है , जिसका निकटतम स्रोत मंदिर के पश्चिम में लगभग 60 किमी दूर है। मंदिर के आर्किटेक्ट और इंजीनियर कुंजरा मल्लान राजा राजा राम पेरुन्थाचन थे, जैसा कि मंदिर में मिले शिलालेखों में बताया गया था। यह मंदिर भारतीय वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है । २. कैलास मंदिर कैलास (मंदिर) संसार में अपने ढंग का अनूठा वास्तु जिसे मालखेड स्थित राष्ट्रकूट वंश के नरेश कृष्ण (प्रथम) (760-753 ई0) ने निमित्त कराया था। यह एलोरा (जिला औरंगाबाद) स्थित लयण-श्रृंखला में है। अपनी समग्रता में २७६ फीट लम्बा , १५४ फीट चौड़ा यह मंदिर केवल एक चट्टान को काटकर बनाया गया है। इसका निर्माण ऊपर से नीचे की ओर किया गया है। इसके निर्माण के क्रम में अनुमानत: ४० हज़ार टन भार के पत्थारों को चट्टान से हट...